बिल्हौर क्षेत्र के बरुआ खुर्द गांव में भगवान परशुराम व शिव मंदिर की स्थापना के लिए मंगलवार को हुए भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (राष्ट्रीय) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी के बयान से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि जब डकैत फूलन देवी की प्रतिमा (उन्नाव के बांगरमऊ में) लग सकती है तो विकास दुबे की क्यों नहीं। इसके बाद उनका यह वीडियो जंगल में आग की तरह फैल गया। दरअसल, विकास दुबे के एनकाउंटर को लेकर कई ब्राह्मणवादी नेता सरकार और पुलिस का अंदरखाने विरोध जता रहे हैं।
यह बयान उसी परिप्रेक्ष्य में देखा जा रहा है। हालांकि इस संबंध में आयोजक कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। वहीं राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने यह भी कहा कि ब्राह्मण तो हमेशा ही छला गया है। अब ब्राह्मण को और ठगने नहीं दिया जाएगा।