फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी प्रसाद मौर्य का विवादित बयान: हिंदू राष्ट्र की मांग करने वाले लोकतंत्र विरोधी, जानें और क्या कहा

Tue, 19 Sep 2023 10:08 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: मौर्य के निशाने पर हिंदू राष्ट्र के हिमायती व सवर्ण रहे। किसी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि जिसको तुम हिंदू राष्ट्र बोलते हो वह भारत राष्ट्र शापित है। यह भारत कभी भी न हिंदू राष्ट्र था, न है और न रहेगा। इसीलिए हिंदू राष्ट्र की मांग करने वाले देशविरोधी हैं।
विज्ञापन
- गांधी भवन में सम्मेलन में पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का स्वागत करते पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने सोमवार को दलित पिछड़ा अल्पसंख्यक के संविधान एवं सामाजिक न्याय महासम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। गांधी भवन में हुए महासम्मेलन में मौर्य ने कहा कि हिंदू राष्ट्र की मांग करने वाले देश, संविधान, लोकतंत्र, आदिवासी व दलित विरोधी हैं। इससे पूर्व कार्यक्रम में जाते समय हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए।

विज्ञापन

मौर्य के निशाने पर हिंदू राष्ट्र के हिमायती व सवर्ण रहे। किसी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि जिसको तुम हिंदू राष्ट्र बोलते हो वह भारत राष्ट्र शापित है। यह भारत कभी भी न हिंदू राष्ट्र था, न है और न रहेगा। इसीलिए हिंदू राष्ट्र की मांग करने वाले देशविरोधी हैं।
खुद को सनातनी बताते हुए कहा कि जाति-पाति पहले भी थी और आगे भी रहेगी। कहा कि पृथ्वी सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाती है, ये सनातन है। हवा, जल व आग जीवन देते हैं यह सनातन है। पूर्व सांसद ऊषा वर्मा, पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू, राजेश्वरी देवी, सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बीरे यादव, पदमराग सिंह यादव, सर्वेश जनसेवा आदि ने भी विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा
संचालन डॉ. अरुण मौर्य ने किया। इसके बाद संविधान व आरक्षण संरक्षण सेना की ओर से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। इससे पहले सिनेमा चौराहा पर हिंदू जागरण मंच के संतोष भारती, पुष्पराज, पिंटू सिंह, राजेश, प्रतीक मिश्रा, शिवेंद्र प्रताप, शशांक द्विवेदी, दीपांशू मिश्रा, अंकित गौतम आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें