उत्तर प्रदेश में हरदोई के सांडी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां मजदूरी के बकाया 50 रुपये मांगने पर ठेेकेदार ने किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद फरार आरोपी की तलाश में पुलिस ने दबिश देना शुरू कर दिया है।
सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम पेढ़हतिया निवासी आकाश उर्फ बड़क्के (17) पुत्र शैलेंद्र गांव में मजदूरी करता था। गांव निवासी शिवाकांत मजदूरों का ठेकेदार है। कुछ दिन पहले आकाश को शिवाकांत एक जगह मजदूरी के लिए ले गया था। आकाश के 50 रुपये शिवाकांत पर बाकी रह गए थे।