फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गंगा में कूद रहे युवक को सिपाही ने बचाया, घरेलू विवाद में पहुंचा था आत्महत्या करने, परिजनों को सौंपा

Tue, 06 Aug 2024 04:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कैंट थाना क्षेत्र में गंगा में कूद रहे युवक को पीआरवी के सिपाही ने सूझबूझ से पकड़कर बचा लिया। सिपाही का युवक की जान बचाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर कैंट में घरेलू विवाद के चलते एक युवक गंगाघाट पुल पर आत्महत्या करने पहुंच गया। इस बीच वहां से गुजर रहे पीआरवी के एक सिपाही ने पकड़कर बचा लिया। सिपाही द्वारा युवक को बचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया।

विज्ञापन

कैंट थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि कैंट के छोटी बीबी का हाता निवासी कुनाल कश्यप रविवार की देर रात परिवार से झगड़कर गंगाघाट स्थित गंगापुल पर पहुंचा। वह पुल पर चढ़कर छलांग लगाने जा रहा था कि तभी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पीआरवी 4755 के सिपाही शिव श्याम यादव ने कुनाल को पीछे से पकड़ लिया। इस बीच किसी ने सिपाही के इस कार्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वीडियो में दिख रहा था कि युवक पुल की रेलिंग के उस पार खड़ा होकर कूदने ही वाला था कि तभी सिपाही उसे पीछे से पकड़ लेता है। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक के पिता कमल किशोर कश्यप से पता चला है कि कुनाल रविवार को शराब पीकर आया था। इस पर विवाद के बाद वह घर से निकल गया था। फिलहाल युवक को समझा बुझाकर उसके परिजनों से सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें