फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: सिपाही ने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए, PM-CM को पत्र लिखने की बात कही, एसपी ने किया निलंबित

Thu, 26 Dec 2024 12:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: जिले में तैनात सिपाही ने अधिकारियों पर मानसिक और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। वायरल वीडियो में सिपाही ने पीएम और सीएम को पत्र लिखने की बात भी कही है। मामले में एसपी ने अनुशासनहीनता के चलते सिपाही को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
सिपाही - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वह सोनभद्र में चल रहे पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मुकदमे में पुलिस पर ही फंसाने का आरोप लगा रहा है। वह प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व विभाग के अधिकारियों को पत्र भेजने की बात कह रहा है। एसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन

वायरल किए गए वीडियो में वह अपना नाम अखिलेश यादव, निवासी जौनपुर बता रहा है। उसके मुताबिक वह साल 2016 बैच का सिपाही है। साल 2021 से वह उन्नाव पुलिस लाइन में तैनात है। उन्नाव से पहले वह सोनभद्र जिले में तैनात था। उसकी महिला कांस्टेबल से शादी हुई थी। इसके बाद में उसने आत्महत्या कर ली थी।

मानसिक और शारीरिक शोषण करने का लगाया आरोप
वह वीडियो में बता रहा है कि सोनभद्र जिले में पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी और उसे जेल भेज दिया था। वीडियो में वह जाति, धर्म के आधार पर उपेक्षा का आरोप भी लगा रहा है। वह अधिकारियों पर मानसिक और शारीरिक शोषण करने का भी आरोप लगा रहा है। उसने वीडियो में बताया है कि उसने इसकी शिकायत प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व कई उच्चाधिकारियों को भेजी है।
विज्ञापन

एसपी ने सिपाही को किया निलंबित
हालांकि अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इधर, एसपी दीपक भूकर ने बताया कि सोनभद्र में तैनाती के दौरान सिपाही की पत्नी की जलकर मौत हुई थी। इसी मामले में वह जेल भी गया था। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए उसे निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें