फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: तहसील में आपातकाल से जुड़े पोस्टर लगाने पर भड़के कांग्रेसी, किया प्रदर्शन

Wed, 23 Jul 2025 11:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तहसील परिसर की दीवारों पर आपातकाल से जुड़े पोस्टर लगाने पर बुधवार को कांग्रेसियों ने विरोध दर्ज कराया। पार्टी महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इससे एक दिन पहले कांग्रेस ग्रामीण इकाई के जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने इस बारे में डीएम से शिकायत की थी। इसके बाद पोस्टर को रात में ही हटवा दिया गया था।
विज्ञापन

तहसील में लगे आपातकाल से जुड़े पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
शहर अध्यक्ष पवन ने कहा कि तहसील परिसर को भाजपा का कार्यालय बना दिया गया है। गंभीर बात यह है कि ऐसे पोस्टर किसी सरकारी कार्यालय में किसकी अनुमति से लगे। उन्होंने एसडीएम से भी विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

आपातकाल से जुड़े पोस्टर लगाने पर भड़के कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान प्रदेश सरकार को एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन भेजा। मौके पर धवल पांडे, सीता अग्निहोत्री, पदम मिश्रा, राज लक्ष्मी सिंह, रितेश यादव, विवेक पाल, जावेद उस्मानी, तौसीफ खान, दीपक त्रिवेदी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें