फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: भारत जोड़ो यात्रा को लेकर इंस्पेक्टर के गीत पर कांग्रेस ने किया ट्वीट, जानिए क्या कहा

Sun, 12 Mar 2023 03:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

यूपी के उन्नाव जिले में तैनात एक इंस्पेक्टर ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा और राहुल गांधी पर कविता के माध्यम से व्यंग किया। वीडियो वायरल होने पर यूपी कांग्रेस पार्टी के ट्वविटर अकाउंट से आपत्ति जताई गई है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने ट्वीट कर जताई आपत्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर अपनी कविताओं से चर्चा में रहने वाले जिले में तैनात एक इंस्पेक्टर ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, और राहुल गांधी पर कविता के माध्यम से व्यंग किया। वीडियो वायरल होने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के ट्वविटर अकाउंट से आपत्ति जताई। हालांकि वायरल हो रही कविता में वह सादी वर्दी में हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी ने इसे पुलिस कर्मियों की नियमावली की अवहेलना बताया है। एसपी ने वीडीयो की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्नाव में क्राइम ब्रांच में तैनात निरीक्षक धर्मराज उपाध्याय सोशल मीडिया पर खडी बोली में हालातों और व्यवस्था पर अक्सर कविताएं शेयर करते हैं। वह सोशल मीडिया अक्सर चर्चा में रहते हैं।

उन्होंने कांग्रेस पाटी की भारत जोड़ो यात्रा को एक कविता गाई है। कांग्रेस पार्टी के ट्ववीटर अंकाउंट से ट्वीट करते हुए पुलिस के अनुशासन के खिलाफ बताया है। कहा है कि कोई पुलिसकर्मी सोशल मीडिया पर राजनीतिक दल राष्ट्रीय नेता या किसी राजनेता पर टिप्पणी नहीं कर सकता। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने बताया कि वीडियो की जांच कराई जा रही है। फिलहाल इंस्पेक्टर जिले से बाहर हैं और लखनऊ में हो रही बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें