फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंट्रोल रूम की शिकायतों के निस्तारण की होगी रेंडम जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर में लॉकडाउन के दौरान जो भी शिकायतें केडीए के कंट्रोल रूम में रोज आती हैं, उनके निस्तारण की हकीकत परखने के लिए रेंडम जांच कराई जाएगी। इसके लिए अतिरिक्त कर्मचारी की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को यह निर्देश केडीए पहुंचे कोरोना नोडल अधिकारी (यूपी राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी) अनिल गर्ग ने केडीए सचिव को दिए। कहा कि कंट्रोल रूम में पिछले एक सप्ताह में आईं शिकायतों के निस्तारण की रिपोर्ट उन्हें दी जाए।
इसके बाद उन्होंने हैलट हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। कहा कि कोविड-19 हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरों के कंट्रोल रूम में 24 घंटे कर्मचारी रहे। रिकॉर्डिंग भी होती रहे।
विज्ञापन

आईसीयू वार्ड व अन्य वार्डों की निगरानी में लगे कैमरों की जांच के लिए 24 घंटे के लिए कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई जाए। उन्होंने हैलट इमरजेंसी के गेट पर थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था देखी। हिदायत दी कि डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के लिए क्वारंटीन फैसिलिटी दुरुस्त रखी जाए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी, डीआईजी अनंत देव, नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी नगर विवेक श्रीवास्तव, केडीए सचिव केपी सिंह, मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. रिचा गिरि, डॉ. जेएस कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें