फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘2011 के सर्किल रेट से मिलेगा मुआवजा’

Fri, 06 Feb 2015 03:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामादेवी से भौती फ्लाईओवर के बीच नौबस्ता क्षेत्र में रैंप निर्माण में बाधा बने दुकानदारों को 2011 के सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजा दिया जाएगा। गुरुवार को फ्लाईओवर के निरीक्षण के बाद डीएम डॉ. रोशन जैकब ने यह बात कही है। उन्होंने चेतावनी दी कि विरोध करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यहां रैंप बनाने में 56 दुकानें बाधा बनी हुई हैं। 2013 के सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजा मांग रहे व्यापारियों ने शुक्रवार को बैठक करने की बात कही है।

मांगों पर व्यापारियों के अडे़ होने के चलते बीते चार माह से यहां रैंप का निर्माण अटका है। गुरुवार दोपहर डीएम मौके पर पहुंची तो दुकानदारों ने उन्हें घेर लिया।

दुकानदारों ने 2011 के सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजा लेने से इनकार कर दिया। डीएम ने कहा कि फाइल तैयार होने के वर्ष 2011 के सर्किल रेट से ही मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन


डीएम ने अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि कैंप लगाकर सभी व्यापारियों को मुआवजा दिया जाए। जिस व्यापारी की दस प्रतिशत जमीन बच रही है उसे पूरी भूमि का मुआवजा दिया जाएगा।

कहा कि रैंप की जद में आने वाले सभी व्यापारी मुआवजा लेकर दुकानें खाली कर दें। विरोध करने वाले और रैंप निर्माण में बाधा डालने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान डीएम मौरंग मंडी में बाईपास पर अवैध रूप से खड़े वाहनों और मंडी समिति में अवैध कब्जों को देखकर भड़क उठीं। मौरंग मंडी बाईपास पर अवैध वाहन और मंडी समिति के कब्जों को हटाने का आदेश दिया।

इस दौरान एडीएम अविनाश सिंह, एसपी पश्चिम हरीश चंदर, एसीएम द्वितीय भानु प्रताप शुक्ला, अपर जिलाधिकारी वित्त ओके सिंह, राजस्व विभाग, नगर निगम, लोकनिर्माण विभाग के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें