कानपुर। नवीन सभागार सरसैया घाट में मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने बैठक कर पांच अक्टूबर से विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान चलाए जाने को लेकर तैयारियों के संबंध में चर्चा की।
कहा कि अभियान पांच से 31 अक्तूबर तक जनपद में चलाया जाएगा। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. यूबी सिंह आदि मौजूद रहे।