राजू श्रीवास्तव के पीए गर्वित नारंग ने बताया कि रात में उन्हें कुछ इजेंक्शन दिए गए थे। मगर उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा है। सभी विशेषज्ञ चिकित्सक उनकी देखरेख में लगे हैं। फिल्म जगत की हस्तियां भी काफी परेशान हैं। वह लगातार राजू श्रीवास्तव की हालत को लेकर बातचीत कर रही हैं।
युवा कायस्थ महासभा की ओर से गोविंद नगर स्थित श्री चित्रगुप्त धर्मशाला में हवन पूजन का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने आहूतियां डालकर राजू के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान राजू श्रीवास्तव, अजीत श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, प्रदीप निगम, डॉ. हेमंत श्रीवास्तव, शैलेंद्र निगम, रितेश श्रीवास्तव, बिजेंद्र श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
परिजनों ने संकट मोचन मंदिर में की कामना
हास्य कलाकारराजू श्रीवास्तव भाई के छोटे भाई काजू की पत्नी श्रेया व उनकी भतीजी तनु श्रीवास्तव, उनके बचपन के मित्रों और प्रशंसकों ने संकट मोचन मंदिर, आनंदपुरी में एक पौधा लगाकर उनके स्वस्थ होने की कामना की।
हास्य कलाकार के लिए ईश्वर से प्रार्थन
कला मंच कानपुर के तत्वाधान में शास्त्री नगर स्थित कार्यालय में हास्य कलाकार एवं उत्तर प्रदेश के बोर्ड के चेयरमैन राजू श्रीवास्तव के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। उनके स्वास्थ्य एवं उनके जीवन की दीर्घायु के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। साथ ही, उनका स्वास्थ्य जल्द से जल्द ठीक हो ऐसी ईश्वर से कामना की गई।