फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुलाकर चला गया हंसाने वाला: दिल्ली के एम्स अस्पताल में राजू श्रीवास्तव ने तोड़ा दम

Wed, 21 Sep 2022 10:57 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Comedian Raju Srivastava Passed Away Live News in Hindi: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया है। बता दें कि 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट दौरान राजू को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया था। बीते 41 दिन से वेंटिलेटर पर मौत से जंग लड़ रहे राजू श्रीवास्तव ने आज अपने प्राण त्याग दिए हैं।
विज्ञापन
राजू श्रीवास्तव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव से जुड़ी बुरी खबर है। दिल्ली के एम्स अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया है। बताते चलें कि सीने में दर्द और जिम में वर्कआउट के दौरान गिरने के बाद 10 अगस्त को उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। उनके परिवार ने राजू के निधन की पुष्टि की है।
विज्ञापन

राजू को देखते ही लग जाती फरमाइशों की झड़ी
राजू के बचपन के मित्र ज्ञानेश मिश्रा ने बताया कि 1989 में करीब सात माह वे भी मुंबई में राजू के साथ रहे। जब किसी कार्यक्रम में राजू जाते थे तो उन्हें भी साथ ले जाते थे। उनकी मिमिक्री को लेकर लोग इतना उत्साहित रहते थे कि जरा सा भी खाली समय मिलता था तो राजू भाई से कुछ पेश करने की फरमाइश कर देते थे।

1983 में 83 रुपये का टिकट लेकर मुंबई पहुंचे थे राजू भाई
किदवईनगर के ब्लॉक निवासी राजू के दोस्त संजय कपूर बताते हैं कि वे लोग 1978 में सुभाष स्मारक इंटर कॉलेज में साथ पढ़ते थे। सन 1983 में पढ़ाई पूरी करने के बाद दोनों लोग 83-83 रुपये का टिकट लेकर ट्रेन से मुंबई गए। मैं कैमरे के पीछे काम करता था तो राजू भाई कैमरे के सामने। 1984 में तकदीर फिल्म की शूटिंग चल रही थी। उस दौरान हम और राजू भाई उनकी एक झलक देखने के लिए ग्रीनबेल्ट पर चढ़ गए थे। इसके बाद सिख विरोधी दंगा हुआ और नवंबर में हम लोग लौट आए। 1985 में राजू भाई फिर मुंबई चले गए और छोटे पर्दों पर काम करने लगे। उनके हुनर को असली पहचान 2005 में स्टार वन पर प्रसारित होने वाले दि ग्रेट इंडिया लॉफ्टर चैलेंज से मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें