फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर संग एसओ के फोटो खिंचाने की सीओ करेंगे जांच, एसपी ने 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। राजपुर थाने के अंदर सिपाही का जन्मदिन मनाने के दौरान हिस्ट्रीशीटर के साथ एसओ के फोटो खिंचवाने के मामले को अफसरों ने गंभीरता से लिया है। सोमवार को तमाम लोगों ने पुलिस अधिकारियों को ये फोटो ट्वीट की। अब एसपी ने सीओ सिकंदरा को जांच सौंप कर 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट मांगी है। एसओ पर जल्द कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

राजपुर थाने में तैनात सिपाही अर्जुन चौधरी का शनिवार को जन्मदिन था। थाने के अंदर केक काटकर सिपाही का जन्मदिन मनाया गया। इसके बाद सिपाहियों व एसओ ने फोटो खिंचवाई थी।
इसमें थाने का हिस्ट्रीशीटर राजपुर कस्बा निवासी अनिल उर्फ कल्लू भी पुलिस कर्मियों के साथ मौजूद था। हिस्ट्रीशीटर से एसओ कपिल दुबे की नजदीकी पर लोगों ने उच्चाधिकारियों को ट्वीट कर इसकी निंदा की।
विज्ञापन

मामले को एसपी केशव कुमार चौधरी ने गंभीरता से लिया और सीओ सिकंदरा रविकांत गौड़ को जांच सौंपी है। 24 घंटे के अंदर जांच कर सीओ से रिपोर्ट देने को कहा है। सूत्रों की माने तो सीओ को जांच में पता चला है कि हिस्ट्रीशीटर थाने में ही रुकता है।
वो खाना बनाने के साथ पुलिस कर्मियों के साथ मित्रवत रहता है। फिलहाल सीओ ने जांच के बाबत कुछ भी बताने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट एसपी को भेजी जाएगी। मामले में एसओ पर कार्रवाई हो सकती है।
हिस्ट्रीशीटर के साथ थाने में फोटो करवाने के मामले की जांच सीओ सिकंदरा को सौंपी गई है। अगर हिस्ट्रीशीटर से एसओ व पुलिस कर्मियों की दोस्ती की पुष्टि होती है तो जिम्मेदारों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। - केशव कुमार चौधरी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें