फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैथा-रनियां रूट की सीएनजी बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। मैथा तहसील मुख्यालय के लिए तीन सीएनजी बसें मिली हैं। यह बसें मैथा-रनियां से होकर कल्याणपुर तक चलेंगी। सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला ने सोमवार को रनियां में बस सेवा का शुभारंभ किया। विधायक व पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी ने बस में सफर भी किया।
विज्ञापन

रनियां-मैथा मार्ग पर बस सेवा न होने के चलते यात्रियों को दिक्कत हो रही थी। किशरवल, नारीखेत, करबक, करचल, सिहुराभावन, परसौली, लच्छुपुरवा, हुलासीपुरवा, लालपुर आदि गांवों के लोग टैंपो से रनियां आते थे।
वहां से अन्य वाहनों से कल्याणपुर व रावतपुर की यात्रा करते थे। अब इन गांवों से निकले मैथा मार्ग पर ही सीएनजी बस मिलेगी। ये बसें 48 सीटर हैं। बसें किशरवल मोड़ स्टाप पर रुकेगी। रावतपुर से रनियां के लिए सुबह सात बजे बस सेवा शुरू होगी।
विज्ञापन

इन गांवों के लोगों को मिली सहूलियत
रनियां। रनियां से बैरी सवाई के बीच किशरवल, मैथा, परसौली, लालपुर, अलियापुर, सुनवर्षा, मांडा, गारब, मारग, मदारपुर, हथिका, बढ़ईपुरवा, राजपुर, टोडपुर, शेखूपुर, मलिकपुर, शोभन आदि गांव है। इन गांवों के लोगों को सीएनजी बस सेवा से सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें