फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संदलपुर। बैंक का कर्ज न चुका पाने से परेशान किसान ने घर में फांसी लगा ली। बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। जांच कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मंगलपुर थाना क्षेत्र के भावसिंह पुरवा गांव निवासी बलधारी (30) किसान था। उसकी पत्नी गीता बेटे आयुष (4) बेटी नैना (6) को लेकर करीब डेढ़ साल से मायके चली गई थी। बलधारी घर में अकेला था।
सोमवार को घर से बदबू आने पर ग्रामीणों ने झांक कर देखा। छत में लगे कुंडे (खूड़ी) में रस्सी के फंदे पर बलधारी का शव लटक रहा था। खुदकुशी की खबर पर भीड़ लग गई। सूचना पर एसआई संजीव कुमार मौके पर पहुंचे और जांच कर शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

भाई विमलेश ने बताया कि बलधारी ने बैंक ऑफ बड़ौदा की मंगलपुर शाखा से क्रेडिट कार्ड पर 90 हजार रुपये कर्ज लिया था। वसूली के लिए बैंककर्मी घर के चक्कर लगा रहे थे। इससे वह परेशान था। इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह तोमर ने बताया कि शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा है। भाई की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें