डीएम को दिया ज्ञापन
आशा कार्यकर्ताओं सावित्री, ममता, शैलन्दी कुमारी, अलका, सुमित्रा, शांतु कुमारी, वंदना पारूल, मुन्नी देवी विमला ने जिलाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण त्रिपाठी को ज्ञापन देकर सीएमएस डॉ. फौजिया अंजुम नोमानी पर कार्रवाई की मांग की है। आरोप लगाया कि सीएमएस आशा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रहीं हैं। मोबाइल गेट पर जमा करा लेती हैं। अंदर जाने से मना करतीं हैं। जिलाधिकारी ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।
आपको खबर मिल गई। मुझे इस बारे में कुछ नहीं कहना है। - डॉ. फौजिया अंजुम नोमानी, सीएमएस
मैं लखनऊ में एक बैठक में शामिल होने आया हूं। मामले की जानकारी नहीं हैं। - डॉ. एके रावत, सीएमओ
हमीरपुर महिला जिला अस्पताल के रोज नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। पूर्व प्रकरणों में कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। - डॉ. नरेश तोमर, अपर निदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य चित्रकूट धाम मंडल बांदा