फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सीएम योगी कल साढ़े तीन घंटे शहर में, 412 करोड़ की देंगे सौगात, 8000 लाभार्थियों को बांटेंगे टैबलेट

Wed, 28 Aug 2024 10:42 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सीसामऊ सीट पर उपचुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 29 अगस्त को कानपुर आ रहे हैं। वो साढ़े तीन घंटे शहर में रहेंगे और 412 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे। साथ ही, 8000 लाभार्थियों को टैबलेट बांटेंगे। मंच से तीन योजनाओं के पांच-पांच लाभार्थियों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
सीएम के कार्यक्रम को लेकर जीआईसी मैदान का निरीक्षण करते जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सीसामऊ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गुरुवार को शहर में कार्यक्रम प्रस्तावित है। सीएम साढ़े तीन घंटे शहर में रहेंगे और करीब 412 करोड़ रुपये की 145 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। चुन्नीगंज स्थित जीआईसी मैदान में होने वाले कार्यक्रम के दौरान मंच से 8000 छात्रों को टैबलेट देंगे। इसके अलावा रोजगार मेले में नौकरी और ऋण पाने वाले 1500 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र देंगे।  

विज्ञापन

सभी योजनाओं के पांच-पांच लाभार्थियों को सम्मानित करेंगे। इसके बाद भाजपा पदाधिकारियों के साथ मर्चेंट चैंबर हॉल में बैठक करेंगे। उनके कार्यक्रम को देखते हुए मंगलवार को जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, सीडीओ दीक्षा जैन, एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार व अन्य अधिकारियों ने मर्चेंट चैंबर हॉल और जीआईसी का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। कार्यक्रम स्थल में करीब 50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

नगर निगम की इन परियोजनाओं का शिलान्यास
सीएम नगर निगम की जोन एक और पांच की करीब 37 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। शिलान्यास में किसी अन्य जोन की परियोजनाओं को शामिल नहीं किया गया है। साथ ही नगर निगम के जोन एक, दो, तीन, चार की 54 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा 26 परियोजनाओं का लोकार्पण और 28 का शिलान्यास करेंगे।

कार्यक्रम में आएंगे 9500 लाभार्थी
कार्यक्रम में करीब 9500 लाभार्थी शामिल होंगे। इसमें आठ हजार छात्र, 500 पीएम स्वानिधि योजना, समूह की महिलाएं व अन्य ऋण संबंधित योजना के, रोजगार मेले में नौकरी पाने वाले एक हजार लाभार्थी आएंगे। सभी योजनाओं के पांच-पांच लाभार्थियों को मुख्यमंत्री मंच से सम्मानित करेंगे।

20 प्रशासनिक अफसरों की तैनाती
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने सभागार में बैठक कर सीएम के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। हेलीपैड से लेकर मर्चेंट चैंबर हाॅल में होने वाली बैठक तक प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी तय की गई है। इसमें सीडीओ, एसडीएम, एडीएम, एसीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

पांच प्रमुख परियोजनाएं, जिनका शिलान्यास होगा
  1. जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान वार्ड का जीर्णोद्धार
  2.  चकेरी गौरिया पाली मार्ग फोर लेने व सुंदरीकरण कार्य
  3. जाजमऊ नई चुंगी एसटीपी मार्ग का चौड़ीकरण
  4.  थाना अर्मापुर में 40 क्षमता का हाॅस्टल
  5. थाना घाटमपुर में आवासीय भवन का निर्माण
विज्ञापन

पांच प्रमुख परियोजनाएं, जिनका लोकार्पण होगा
  1. पनकी धाम क्रॉसिंग पर बना ओवरब्रिज
  2. राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में हॉस्टल
  3. सलेमपुर मार्ग पर बाला जी मंदिर से कर्वी तक सड़क
  4. शेल्टर होम सुतरखाना का निर्माण
  5.  फुफुहार सुईथोक से बौसर तक सड़क निर्माण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें