फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi In Auraiya: कार्यक्रम स्थल पर पुलिस की सख्ती, पानी की बोतल ले जाने पर भी मनाही, ऐसी है बैठक व्यवस्था

Sat, 28 Oct 2023 10:56 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग पंडाल बनाए गए हैं, जिसमें प्रमुख कार्यक्रम महिलाओं का रहेगा। इसमें मुख्यमंत्री कार्यक्रम को संबोधित करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
पंडाल में बैठी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी सक्रियता बरते हुए हैं। यहां तक की ग्रामीण अंचल से आई हुई महिलाओं को पानी की बोतल भी अंदर ले जाने की इजाजत नहीं दी गई है। वहीं आईजी प्रशांत कुमार खुद सुरक्षा व्यवस्था को संभाले हुए हैं।

विज्ञापन

कार्यक्रम में आई महिलाओं के थैलों, बैग आदि की पूरी जांच के बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया जा रहा है। वहीं एसपी, चारू निगम खुद ही माइक लेकर पुलिसकर्मियों को निर्देश दे रही हैं। कार्यक्रम स्थल से लगभग 300 मीटर पहले वाहनों के खड़े करने का स्टैंड बनाया गया।
इस दौरान कई बाइक सवारों और पुलिसकर्मियों के बीच बाइक आगे ले जाने को लेकर बहस भी हुई। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग पंडाल बनाए गए हैं, जिसमें प्रमुख कार्यक्रम महिलाओं का रहेगा। इसमें मुख्यमंत्री कार्यक्रम को संबोधित करते नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें