फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग: कानपुर की स्थिति में मामूली सुधार; विकास योजनाओं में राहत, राजस्व अब भी बड़ी चुनौती

Tue, 13 Jan 2026 11:59 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर ने सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों में 26 रैंक का सुधार कर 33वां स्थान पाया, लेकिन राजस्व और स्मार्ट सिटी कार्यों में सुस्ती के कारण जिला कुल रैंकिंग में 54वें स्थान पर रहा।
विज्ञापन
सीएम डैश बोर्ड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में कानपुर की स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी दिसंबर की रिपोर्ट में 10 अंकों का सुधार करते हुए 8.49 अंक हासिल कर जिला 54वें स्थान पर पहुंच पाया। नवंबर में 64वां स्थान मिला था। सीएम डैशबोर्ड पर दर्ज दिव्यांग पेंशन, मातृत्व-शिशु एवं बालिका योजना, ओडीओपी वित्त पोषण, बिजली, शिक्षा, सड़क निर्माण, सामूहिक विवाह, आवास और जल जीवन मिशन जैसी अहम योजनाओं के मूल्यांकन में दिसंबर में जिला 33वें स्थान पर रहा।

विज्ञापन

नवंबर में यह रैंकिंग 59वीं थी। यानी 26 रैंक का सुधार जरूर हुआ। जिले की सबसे कमजोर कड़ी राजस्व कार्य साबित हो रहे हैं। स्मार्ट सिटी मिशन, हाउस टैक्स वसूली, सरकारी कर राजस्व और कुल राजस्व प्राप्ति समेत 68 परियोजनाओं के मूल्यांकन में कानपुर दिसंबर में 63वें स्थान पर ही रहा। नवंबर में भी यही स्थिति थी। अक्तूबर में जिला 62वें और सितंबर में 71वें स्थान पर था। ये आंकड़े सीएम डैशबोर्ड में अंकों और रैंकिंग में हुआ मामूली सुधार जिला प्रशासन के लिए राहत से ज्यादा चेतावनी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें