फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! मेरी शादी कराओ: क्लीनर प्रेमी ने थाने में दिया प्रार्थना पत्र, लिखा- सात साल से चल रहा है प्रेम प्रसंग

Wed, 01 Mar 2023 11:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

रूरा थाने में क्लीनर प्रेमी ने प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई है। उसने बताया कि सात साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। अब प्रेमिका के घर वाले धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में रूरा थाना क्षेत्र के एक गांव के  प्रेमी ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। इसमें उसने खुद को प्रेमिका के घरवालों से खतरा और उससे शादी करवाने की मांग की है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है, जिसके बाद वो थाने से गया। 

विज्ञापन

तिगाई गांव निवासी ट्रक क्लीनर का गांव की एक युवती से सात साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। क्लीनर ने पुलिस को बताया कि युवती भी उससे बहुत प्यार करती है। अब प्रेमी युगल शादी करना चाहते, लेकिन प्रेमिका के घर वाले दोनों के प्यार को मंजूर नहीं कर रहे।
साथ ही प्रेमिका के घर वाले प्रेमी और उसके घरवालों को फर्जी मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दे रहे। इससे प्रेमी बहुत डरा हुआ है। प्रेमी ने बताया कि पहले भी कई बार थाने आने का प्रयास किया, लेकिन हिम्मत नहीं जुटा पाया। अब प्रेमिका के घरवाले सारी हदें पार कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार को प्रेमी गुपचुप तरीके से थाने पहुंचा और पुलिस से गुहार लगाई। उसने कहा कि प्रेमिका से उसकी शादी करवा दी जाए। रूरा थाना प्रभारी शैलेंद्र ने बताया कि पीड़ित की शिकायत मिली है। गुरुवार को मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें