बिल्हौर। युवक ने कक्षा नौ की छात्रा का अपहरण कर होटल में छह दिन तक दुष्कर्म किया। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से छात्रा को छुड़ाकर युवक को जेल भेज दिया।
गांव निवासी पीड़ित पिता ने बेटी की अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि उनकी बेटी कक्षा नौ में बिल्हौर के एक काॅलेज में पढ़ती है। छह मई को पुत्री रोज की तरह घर से निकली लेकिन रास्ते में मुनीश्वर अवस्थी नगर मोहल्ला निवासी राजपांडे उर्फ राम पांडे अपहरण बिल्हौर ककवन रोड के एक होटल ले गया। शाम तक पुत्री के घर न पहुंचने पर खोजबीन शुरू की गई लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। थाने में शिकायत की। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस की तीन टीमों ने करीब 15 कैमरों की जांच की तो राम पांडे नामक युवक छात्रा को ले जाते दिख गया। सर्विलांस से साक्ष्य मिलने पर होटल में छापा मारा तो युवक भाग निकला। छात्रा होटल में मिल गई। छात्रा ने छह दिन में 17 बार दुष्कर्म की बात कहते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। पुलिस टीम ने दोपहर में राम पांडे को चंडाली जीटी रोड अंडरपास के पास धर दबोचा। उसके पास से कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई हैं। पीड़ित छात्रा को उपचार के लिए हास्पिटल और आरोपी को जेल भेजा गया है।
रहमतपुर स्थित होटल में नाबालिग कक्षा नौ की छात्रा को अपहरण कर ले जाने के मामले में पुलिस ने युवक पर पाॅक्सो सहित अपहरण के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है लेकिन होटल संचालक पर कार्रवाई न करने पर लोगों ने आक्रोश जताया। बताया कि नाबालिग छात्रा के बारे में होटल संचालक ने पुलिस को सूचना न देने पर कार्रवाई होनी चाहिए। बिल्हौर तहसील मुख्यालय में 10 से अधिक ऐसे कथित होटल संचालित हैं जिनमें इस प्रकार से युवक-युवतियां छात्र-छात्राएं आते जाते देख जा रहे हैं।