फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मिट्टी खनन पर कर्मचारियों का बवाल , पुलिस से हाथापाई

विज्ञापन
वार्ड ब्वाय रजनीश शुक्ला को पकडकर ले जाती पुलिस। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिला अस्पताल परिसर में मेडिकल कॉलेज निर्माण के दौरान मिट्टी खनन कर बेचने व वाहनों की आवाजाही से सड़क व नाली टूटने का आरोप लगा कर्मचारियों ने गुरुवार को ओपीडी में ताला बंद कर धरना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने डॉक्टरों व मरीजों को ओपीडी से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे अधिकारियों व पुलिस कर्मियों ने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया। इसी बीच वार्ड ब्वॉय ने कोतवाल का अंगूठा चबा लिया और दरोगा से हाथापाई की तो पुलिस ने उसे जमकर पीट दिया। बचाने आए रिश्तेदार पर लाठी भांजी। इसके बाद पुलिस ने वार्ड ब्वॉय को हिरासत में ले लिया। मौके पर पहुंचे सीएमओ, एसडीएम व सीओ ने ओपीडी खुलवाकर इलाज शुरू कराया। देर शाम तक पुलिस को मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी।
अकबरपुर जिला अस्पताल में मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए ठेकेदार मिट्टी खुदाई सहित अन्य कार्य करा रहा है। परिसर में आवासित स्वास्थ्य कर्मचारियों का आरोप है कि ठेकेदार के गुर्गे रात में अधिकारियों का नजर बचाकर मिट्टी खनन कर बाहर बेच देते हैं। वाहनों के निकलने से सड़क व नालियां टूटी गई हैं। इसकी शिकायत सीएमएस सहित अन्य अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

इस पर गुरुवार सुबह कर्मचारियों ने अस्पताल के पर्चा कक्ष, दवा वितरण काउंटर आदि पर कार्य बंद करा दिया। ओपीडी मेें बैठे डॉक्टर व मरीजों को चिकित्सालय से बाहर करते हुए गेट पर ताला डालकर धरने पर बैठ गए। सीएमएस की सूचना पर सीएमओ, एसडीएम सदर वागीश कुमार, सीओ अरुण कुमार, अकबरपुर कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया।
इसी दौरान वार्ड ब्वॉय ने कोतवाल वीके मिश्रा का अंगूठा दांतों से चबा लिया और दरोगा राहुल कुमार से हाथापाई कर दी। इस पर पुलिस ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। बचाने आए रिश्तेदार पर भी लाठी भांजी। पुलिस कर्मी वार्ड ब्वॉय को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गए।
इसके बाद धरने पर बैठे कर्मचारी वापस चले गए। एसडीएम व सीओ ने ओपीडी गेट का ताला खुलवाया और कामकाज शुरू कराया। कोतवाल ने बताया कि अस्पताल में कामकाज बाधित कराने की अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। एक वार्ड ब्वॉय को हिरासत में लिया गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी।
जिला अस्पताल के कुछ कर्मचारियों ने मिट्टी खनन कर बेचने, सड़क व नाली खराब होने का आरोप लगाकर चिकित्सालय में काम बंद करा दिया गया था। इसके लिए सीएमएस को तहरीर देने के लिए कहा गया है। - डॉ. एके सिंह सीएमओ
जिला अस्पताल के कुछ कर्मचारियों ने मरीज पंजीकरण काउंटर व ओपीडी बंद करा दी थी। इसकी जानकारी सीएमएस ने दी। किसी भी कर्मचारी को लोक शांति बाधित करने की अनुमति नहीं है। पुलिस को तहरीर न मिलने की जानकारी कराई जाएगी। - जेपी सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें