फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसरा आवास आवेदनों का 22 को होगा सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर नगर पंचायत में बने आसरा आवास के आवेदनों के सभी अभिलेखों का 22 मार्च को सत्यापन किया जाएगा। इस दौरान मौजूद अफसर के सामने लोग अपनी आपत्तियां व शिकायतें भी दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे मत्स्य पालन विकास अभिकरण के सीईओ डॉ. रणजीत सिंह ने नगर पंचायत अकबरपुर के अशोक नगर, नेहरू नगर, अयोध्या नगर व कालीगंज के लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि आसरा आवास योजना के तहत डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह से प्राप्त सूची के अनुसार सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद लाटरी पद्घति से पात्र का चयन कर उसे आवास दिया जाएगा। संबंधित मोहल्ले के लोग जिन्होंने योजना के तहत आवेदन किया था। वह सभी अभिलेखों को लेकर 22 मार्च को कस्बा के मिर्जाताल में 11 बजे उपस्थित हों। जिससे उनके अभिलेखों की जांच हो सके। साथ ही आवास आवंटन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।
उन्होंने बताया कि संबंधित मोहल्ले के लोग साक्ष्य के साथ अपनी शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। अन्य तरीके से की गई शिकायत को मान्य नहीं किया जाएगा। आवास का लाभ उठाने के लिए आवेदक को संबंधित मोहल्ले का निवासी, अल्पसंख्यक बाहुल्य व मलिन बस्तियों में रहने वाले अल्पआय, मेहनतकश परिवार जिनके पास आवासीय सुविधा का अभाव हो। आवेदक की आय छह हजार रुपये प्रतिमाह से कम होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें