फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शहर की निशानेबाज ने शूटिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गोरखपुर में 17 से 19 अगस्त तक सीआईएसई रीजनल स्कूल स्पोर्ट्स शूटिंग चैंपियनशिप हुई। इसमें यशोदानगर निवासी निराली तिवारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इस पदक के साथ ही निराली ने सीआईएसई राष्ट्रीय स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए अपना स्थान पक्का किया।
विज्ञापन


मदर टेरेसा मिशन स्कूल किदवई नगर की छात्रा निराली को यह उपलब्धि 10मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में हासिल हुई। इस प्रदर्शन के बाद उनका चयन दो से चार सितंबर तक गोरखपुर में होने वाली सीआईएसई राष्ट्रीय स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें