कानपुर। बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में बुधवार को 70वीं जनपदीय विद्यालयीय जूडो प्रतियोगिता हुई। इसमें 11 टीमों ने हिस्सा लिया। मेजबान बीएनएसडी शिक्षा निकेतन के खिलाड़ियों ने सर्वाधिक जीत दर्जकर दबदबा कायम रखा।
अंडर-14 बालक वर्ग में 25 किग्रा. वर्ग में विनायक, 30 किग्रा. वर्ग में पीयूष, 40 किग्रा. वर्ग में बालकृष्ण, 45 किग्रा. वर्ग में देवेश कुमार, 50 किग्रा. वर्ग में श्यामवीर, 35 किग्रा. वर्ग में असद और 50 किग्रा. वर्ग में अभिजीत ने जीत दर्ज की। बालिका 23 किग्रा. वर्ग में सृष्टि, 36 किग्रा. वर्ग में श्रद्धा यादव और 44 किग्रा. वर्ग में आरा सानिया ने बाजी मारी।
अंडर-17 बालकों के 60 किग्रा. वर्ग में अंकुर, 66 किग्रा. वर्ग में समर्थ, 73 किग्रा. वर्ग में अजय, 40 किग्रा. वर्ग में कृष्ण, 50 किग्रा. वर्ग में अनिकेत, 55 किग्रा. वर्ग में एनहम विजेता रहे। जबकि बालिकाओं के 40 किग्रा. वर्ग में सारा खान, 48 किग्रा. वर्ग में निधि भारद्वाज, 52 किग्रा. वर्ग में सोनाली ने जीत दर्ज की।
अंडर-19 बालकों के 45 किग्रा. वर्ग में आराध्य, 55 किग्रा. वर्ग में सौरभ, 66 किग्रा. वर्ग में आरुष, 73 किग्रा. वर्ग में दीपराज विजेता बने। बालिका वर्ग के 57 किग्रा. में कोमल और 44 किग्रा. वर्ग में नमिता ने जीत हासिल की।
सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक प्रशांत कुमार द्विवेदी, प्रधानाचार्य बृजमोहन कुमार सिंह, आयोजन सचिव आशीष शुक्ला, शिवसेवक शर्मा, क्रीड़ा सचिव सत्य प्रकाश, पूर्व सचिव एनपी सिंह, विनोद यादव, अमित तिवारी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।