फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रोमियम उठान : सीसीटीवी कैमरे का काम पूरा, पोकलैंड व और दो डंपर पहुंचे

Wed, 26 Mar 2025 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
डंप स्थल के पास खड़े डंपर और पोकलैंड। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रनियां (कानपुर देहात)। खानचंद्रपुर में डंप पांच हजार मीट्रिक टन क्रोमियम कचरा को उठाने के लिए मंगलवार को दूसरे दिन भी कंपनी कर्मी व्यवस्थाएं जुटाने में लगे रहे। पोकलैंड और दो डंपर डंप स्थल पर पहुंच गए। अब सात वाहन हो गए हैं। कुल नौ डंपर से यह कचरा उठान होनी है। वहीं धर्मकांटा के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया गया।
विज्ञापन

क्रोमियम उठान को लेकर विशेष सावधानी बरती जा रही है। क्रोमियम इधर उधर न फैले इसके लिए अलग से वाहनों का इंतजाम किया गया है। किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो, इसके लिए सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। मंगलवार को भी क्रोमियम उठाने वाली कंपनी संसाधन जुटाती रहीं। यहां पर कंपनी की ओर से सुरक्षा कर्मी भी मुस्तैद कर दिए गए हैं।
बता दें कि खानचंद्रपुर में मटियामऊ मार्ग किनारे खुले में 20 साल से अधिक समय से 95 हजार मीट्रिक टन क्रोमियम कचरा डंप रहा है। बारिश के पानी के साथ घुलकर यह हानिकारक तत्व भूजल में मिल गया है। इससे गहराई तक भूजल प्रदूषित हो गया है। एनजीटी की सख्ती पर करीब दो साल पहले कुंभी स्थित भारत आयल एंड वेस्ट मैंनेजमेंट व रेमिकी कंपनी को क्रोमियम कचरा उठाने का टेंडर मिला। दोनों कंपनियों ने 94 हजार 600 मीट्रिक टन क्रोमियम कचरा उठाकर निस्तारित कर दिया। अभी वाहन धुलाई स्थल पर पांच हजार मीट्रिक टन क्रोमियम कचरा डंप है। इसकी उठान की जानी है। इन दोनों कंपनियों को ही यह कचरा उठाना है।
विज्ञापन

इधर 57 करोड़ रुपये पिछला भुगतान बकाया होने पर कंपनियां डंप शेष क्रोमियम उठाने में रुचि नहीं ले रही थीं। इस पर जल्द भुगतान का आश्वासन दिया गया तो अब क्रोमियम कचरा उठाने की तैयारी शुरू की गई है। मंगलवार को भी कचरा निस्तारण कंपनी जरूरी संसाधन व व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में लगे रहे। डंप स्थल पर दूसरा सीसीटीवी कैमरा लग गया। वहीं धर्मकांटा के बाहर भी सीसीटीवी कैमरा लगा दिया गया। रैमकी के जीएम बसंत कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। पोर्टल पर उपकरण व वाहनों का ब्योरा अपलोड किया जा रहा है। धर्मकांटा व डंप स्थल पर लगे कैमरे कंट्रोल रूम से जुड़े रहेंगे इससे ऑनलाइन निगरानी की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें