फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot Train Accident: मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतरा, रेलवे के अधिकारी डैमेज कंट्रोल में जुटे

Sat, 07 Sep 2024 12:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: मानिकपुर जंक्शन में बड़ा हादसा होते-होते बच गया, जब मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया। सूचना पर पहुंचे रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों ने इंजन को पटरी पर वापस पहुंचाया है। हादसे की तकनीकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
,chitrakoot train accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में मानिकपुर जंक्शन में पटरी बदलने के दौरान मालगाड़ी का इंजन यार्ड के अंतिम छोर पर पटरी से उतर गया। हालांकि, केवल इंजन होने से कोई नुकसान नहीं हुआ है और बड़ा हादसा टल गया है। जानकारी होते ही तत्काल पहुंचे कर्मचारियों ने इंजन को पटरी पर फिर से वापस भेज दिया है।

विज्ञापन

वहीं, हादसे की जानकारी होते ही रेलवे के अधिकारी डैमेज कंट्रोल पर जुटे हैं। मानिकपुर स्टेशन प्रबंधक शिवेश मालवीय ने बताया है कि शूटिंग के दौरान यार्ड में इंजन के दो पहिए आगे निकल गए थे। इंजन को कोई क्षति नहीं हुई है। इसकी तकनीकी जांच भी करवाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें