चित्रकूट जिले में ट्रैक्टर-ट्राॅली के नीचे बैठा किसान ट्राॅली पकड़कर उठने लगा तो अचानक ढलान पर खड़ी ट्राॅली पलट गई। इसमें दबकर किसान की मौत हो गई। राजापुर थाना क्षेत्र के सगवारा गांव निवासी रामसुहावन गर्ग ने बताया कि चाचा चुनबाद गर्ग (45) गुरुवार की सुबह पूर्व प्रधान के ट्यूबवेल गए थे। धूप के चलते ढलान पर खड़ी ट्रैक्टर की ट्राॅली के नीचे छांव में बैठ गए।
विज्ञापन
ट्राॅली का पिछला हिस्सा पकड़कर उठने का प्रयास किया तो ट्राॅली अचानक पलट गई और वह ट्रॉली में दब गए। यह देख वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। इलाज शुरू होते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।