फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कार की टक्कर से बाइक सवार प्रवक्ता की मौत, रिश्तेदार गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। रिश्तेदार के साथ आ रहे प्रवक्ता की बाइक पर पीछे से आई कार ने टक्कर मार दी। इससे दोनों छिटककर दूर जा गिरे। प्रवक्ता की मौत हो गई, जबकि रिश्तेदार को गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। घटना के बाद कार लेकर चालक भाग निकला।
विज्ञापन

मप्र के रीवा जिले के त्योंथर थाना क्षेत्र के चंदेला निवासी अमित तिवारी (32) बुधवार को रिश्तेदार अंदौरा जिला रीवा निवासी विकास मिश्रा के साथ बाइक से चित्रकूट आ रहे थे। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर रैपुरा थाना क्षेत्र के बोड़ीपोखरी के पास पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। डाॅक्टर ने अमित को मृत घोषित कर दिया। विकास की हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर किया है। मृतक व घायल के पास मिले मोबाइल के आधार पर पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि अमित त्योंथर स्थित इंटर काॅलेज में प्रवक्ता थे। उनकी शादी तीन साल पहले हुई थी। पत्नी नीलम व मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



आमने सामने से बाइक की टक्कर एक गंभीर
चित्रकूट। बांदा जिले के बबेरू थाना अंतर्गत परसौला गांव निवासी नीलेश कुमार कुशवाहा (21) भतीजे दिनेश के साथ बाइक से बड़े भाई की ससुराल जा रहा था। बुधवार की दोपहर झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के सदर कोतवाली अंतर्गत बेड़ी पुलिया के समीप सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इससे दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां उपचार दिया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें