फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट आस्था का महासंगम: अमावस्या से पहले सड़कों पर भक्तों का रेला, मंदाकिनी में पहली बार फ्लोटिंग बैरियर

Thu, 10 Sep 2026 12:21 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: भाद्रपद अमावस्या में अभी एक दिन बाकी है, लेकिन धर्मनगरी चित्रकूट में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। अमावस्या से ठीक एक दिन पहले ही चित्रकूट श्रद्धालुओं से पट गया।
विज्ञापन
1 of 6
चित्रकूट में उमड़ा आस्था का सैलाब - फोटो : amar ujala
सड़कों पर भगवा वस्त्र पहने श्रद्धालु हाथों में लोटा लिए सीताराम का जयकारा लगाते हुए आगे बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। भरतकूप से लेकर चित्रकूट तक सड़कों पर श्रद्धालुओं का रेला नजर आ रहा है। बुंदेलखंड के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में लोग पैदल यात्रा कर धाम पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
चित्रकूट में उमड़ा आस्था का सैलाब - फोटो : amar ujala
किसी के पैरों में छाले हैं तो कोई उम्र की परवाह किए बिना कदम बढ़ा रहा है। बुजुर्ग महिलाएं भी पैदल यात्रा और परिक्रमा करती नजर आ रही हैं, वहीं युवाओं की टोलियां ढोलक-मंजीरों के साथ रामधुन गाते हुए चित्रकूट की ओर बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 6
चित्रकूट में उमड़ा आस्था का सैलाब - फोटो : amar ujala

100 से 150 किलोमीटर तक पैदल सफर

चित्रकूट पहुंचने वाले श्रद्धालुओं में दतिया, झांसी, ललितपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, मुरैना, नरैनी और बांदा समेत कई क्षेत्रों के लोग शामिल हैं। कई श्रद्धालुओं ने करीब 100 से 150 किलोमीटर तक का सफर पैदल तय किया है। लंबी दूरी की यात्रा के बावजूद श्रद्धालुओं में उत्साह कम नहीं दिख रहा। रास्ते भर जगह-जगह लोग विश्राम करते और फिर चित्रकूट की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं। धार्मिक जयकारों से पूरा मार्ग भक्तिमय बना हुआ है।

4 of 6
चित्रकूट में उमड़ा आस्था का सैलाब - फोटो : amar ujala

मंदाकिनी में पहली बार फ्लोटिंग बैरियर

श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी है। मां मंदाकिनी में पहली बार फ्लोटिंग बैरियर लगाए गए हैं, ताकि श्रद्धालु गहरे पानी की ओर न जा सकें। घाटों पर जल पुलिस की तैनाती की गई है।

विज्ञापन

5 of 6
चित्रकूट में उमड़ा आस्था का सैलाब - फोटो : amar ujala
परिक्रमा मार्ग और प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल लगाया गया है। भीड़ की निगरानी के लिए ड्रोन से नजर रखी जा रही है। भारी वाहनों को शहर के बाहर ही रोकने की व्यवस्था की गई है, ताकि पैदल आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चित्रकूट में उमड़ा आस्था का सैलाब - फोटो : amar ujala

अफवाहों से बचने की अपील

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और निर्धारित रैन बसेरों में ही रुकने की अपील की है। साथ ही परिक्रमा पथ पर व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने को कहा गया है। भदई अमावस्या के मुख्य स्नान और धार्मिक आयोजनों से पहले ही चित्रकूट में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने से धर्मनगरी पूरी तरह भक्तिमय नजर आ रही है।



http://

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें