फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर का कत्ल: पहले यहां मारने की थी प्लानिंग, बहू ने इसलिए बदला प्लान; कहीं दंपती ने ही तो न आयोजित की पार्टी

Wed, 09 Sep 2026 12:31 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर में दवा कारोबारी विनीत की हत्या में बहू शालू के साथ बेटे सुब्रत का भी हाथ होने की संभावना है। पुलिस उसके खिलाफ साक्ष्य खंगाल रही है। पुलिस कमिश्नर का कहना है कि सुब्रत और शालू हत्यारोपी विशाल गौतम उर्फ शुभम के संपर्क में थे। यही कारण है कि दोनों हत्यारोपी के साथ शॉपिंग कर रहे थे। साक्ष्य मिलने के बाद उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
1 of 14
kanpur murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस अब बेटे सुब्रत की संलिप्तता की गहन जांच कर रही है। हत्या की मुख्य आरोपी बहू शालू को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने कथित तौर पर छह लाख रुपये की सुपारी देकर यह वारदात करवाई थी। पुलिस कमिश्नर के अनुसार, सुब्रत और शालू दोनों ही हत्यारोपी विशाल गौतम उर्फ शुभम के संपर्क में थे, जिसके चलते दोनों के खिलाफ साक्ष्य खंगाले जा रहे हैं।

बेटे की भूमिका पर पुलिस की जांच
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जब हत्या के आरोप में दो आरोपियों विशाल गौतम और राजकिशोर कुमार को गिरफ्तार किया गया था, तब उन्होंने सीधे तौर पर शालू का नाम लिया था, लेकिन बेटे सुब्रत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। हालांकि, सुब्रत और शालू की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच करने पर पता चला कि दोनों ही आरोपी से बातचीत कर रहे थे। इस आधार पर पुलिस की टीमें सुब्रत की भूमिका की पड़ताल कर रही हैं और साक्ष्य मिलने पर उसकी गिरफ्तारी की जा सकती है।
विज्ञापन

2 of 14
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, सोफे पर बैठी गमगीन बहू और अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बहू शालू के खिलाफ मुख्य साक्ष्य
पुलिस के अनुसार, बहू शालू को गिरफ्तार करने के पीछे दो प्रमुख साक्ष्य हैं। पहला, हत्यारोपी का कबूलनामा जिसमें उसने शालू के कहने पर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। दूसरा, रतन ऑर्बिट के गार्ड का बयान कि शालू ने विशाल की एंट्री न करने को कहा था। इसके अलावा, सीडीआर रिपोर्ट भी एक बड़ा साक्ष्य है। वहीं, सुब्रत के खिलाफ अभी तक गार्ड या हत्यारोपी द्वारा कोई प्रत्यक्ष बयान सामने नहीं आया है।

 
विज्ञापन

3 of 14
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले सड़क हादसे में मारने की थी प्लानिंग
डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि पूछताछ में हत्यारोपियों से यह भी सामने आया है कि पहले दवा कारोबारी को सड़क हादसे में मारने की योजना बनाई गई थी। हालांकि, व्यस्त ट्रैफिक और पकड़े जाने के डर से तकिया से मुंह दाब कर हत्या की योजना बनाई गई। जब विनीत मिनोचा कमरे को लॉक करने लगे, तब आरोपियों ने चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
 

4 of 14
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा बेटा व अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कहीं बेटे-बहू ने ही तो नहीं आयोजित की पार्टी
विनीत की हत्या के समय सुब्रत और शालू तिलकनगर स्थित कॉस्मोजिन लाउंज में आयोजित किटी पार्टी में थे। आशंका यह भी है कि कहीं बहू-बेटे ने ही तो पार्टी आयोजित नहीं की है। डीसीपी वेस्ट ने बताया कि हत्या की साजिश कई दिनों से रची जा रही थी। ऐसे में पार्टी की जांच भी की जा रही है। मंगलवार को पुलिस टीम लाउंज पहुंची, जहां पर मैनेजर से पूछताछ की। उसने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग नहीं होती है। सिर्फ लाइव कैमरे चलते हैं। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। उससे तय होगा कि शालू और सुब्रत कितने बजे निकले और कितने बजे आए।
 
विज्ञापन

5 of 14
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, सीसीटीवी में कैद आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रतन ऑर्बिट में बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था
घटना के बाद रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। गार्डों की संख्या बढ़ा दी गई है और आने-जाने वाले हर व्यक्ति की एंट्री की जा रही है। पुलिस की एक टीम भी परिसर का मुआयना करने पहुंची है।
विज्ञापन

6 of 14
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, सीसीटीवी में कैद आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटे-बहू के पार्टी में जाने के 10 मिनट बाद घर में दाखिल हुए थे आरोपी
कानपुर के पॉश इलाकों में शुमार इंदिरानगर के प्रतिष्ठित रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट के फ्लैट में विनीत मिनोचा की हत्या के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो शनिवार रात 9:36 बजे कारोबारी का बेटा सुब्रत, बहू शालू अपने बेटे के साथ जाते दिखाई दिए। ठीक 10 मिनट बाद दो संदिग्ध गैलरी में दिखाई दिए। दोनों बड़े आराम से चाबी लगाकर फ्लैट सी-104 में दाखिल हो गए। ऐसे में पुलिस को शक था कि फ्लैट की चाबी आरोपियों को किसी करीबी ने ही दी होगी। जब दोनों हत्यारोपी गिरफ्तार हुए तो उन्होंने बहू के कहने पर हत्या की बात कबूलकर पुलिस के शक की पुष्टि कर दी।
 
विज्ञापन

7 of 14
आरोपी विशाल गौतम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपियों ने लॉक से कोई छेड़छाड़ नहीं की और फ्लैट में घुसकर विनीत के आने का इंतजार करते रहे। 10:58 बजे विनीत अपनी फर्म से फ्लैट पर पहुंचे। खूनी खेल खेलने के 30 मिनट बाद आरोपी फ्लैट से निकलते हुए दिखाई दिए। बेटे ने जब एक आरोपी की पहचान फर्म में काम करने वाले पूर्व कर्मी विशाल गौतम के रूप में की तो पुलिस को किसी करीबी पर ही शक हुआ था। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि काम पूरा होने पर बहू ने लाखों रुपये देने की बात कही थी। 

 

8 of 14
तस्वीर-एक सीसीटीवी फुटेज के वीडियोग्रैब एआई के माध्यम से अपडेट किए गए है। - फोटो : एआई
बेटा-बहू लिफ्ट से नीचे गए, आरोपी जीने से चढ़े
हत्यारोपी जिस तरह ठीक 10 मिनट बाद फ्लैट में दाखिल हो गए उससे पता चलता है कि आरोपी को कोई पल-पल की जानकारी दे रहा था। सामने आया कि बेटा सुब्रत, पत्नी व बेटे के साथ लिफ्ट से नीचे उतरा था जबकि आरोपी जीने से चढ़ कर पहली मंजिल तक ऊपर गए। इस दौरान उन्होंने रजिस्टर में एंट्री भी नहीं की थी।
 

9 of 14
तस्वीर-तीन सीसीटीवी फुटेज के वीडियोग्रैब एआई के माध्यम से अपडेट किए गए है। - फोटो : एआई
फ्लैट के मुख्य गेट से लेकर किचन तक में कैमरे
रतन ऑर्बिट परिसर कैमरों से लैस हैं। परिसर की रखवाली के लिए सिक्योरिटी गार्ड हैं। इसके बावजूद विनीत को सुरक्षा का डर सता रहा था। उन्होंने अपने फ्लैट के मुख्य गेट में दो जबकि डाइनिंग एरिया में एक कैमरा और किचन तक में कैमरा लगवा रखा था। 
 

10 of 14
दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला: बहू ने कराया ससुर का कत्ल
कानपुर में कल्याणपुर के इंदिरानगर स्थित रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट निवासी दवा कारोबारी विनीत मिनोचा (63) की शनिवार देर रात चाकू से गोदकर नृशंस हत्या कर दी गई। हत्यारों ने कारोबारी पर चाकू से 26 से ज्यादा वार किए। वारदात के वक्त वह फ्लैट में अकेले थे। रविवार सुबह चार बजे बेटा-बहू पार्टी से घर लौटे तब वारदात का पता चला। पुलिस कमिश्नर फोर्स संग मौके पर पहुंचे और जांच की।
 

11 of 14
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अपार्टमेंट की गैलरी में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए, इनमें कारोबारी का पूर्व कर्मचारी हरबंशमोहाल निवासी विशाल गौतम व उसका साथी राजकिशोर फ्लैट में घुसते और निकलते दिखाई दिए। पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ के दौरान दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 


 

12 of 14
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बहू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों के पैर में पुलिस की गोली लगी। पूछताछ में हत्यारोपियों ने कारोबारी की बहू के कहने पर वारदात की बात कबूली है। पुलिस हत्या की वजह पता करने में जुटी है। रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट की पहली मंजिल के फ्लैट नंबर सी-104 में रहने वाले विनीत मिनोचा शहर के पांच बड़े दवा कारोबारियों में माने जाते थे। 

13 of 14
आरोपी राजकिशोर कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उनकी बिरहाना रोड पर फार्मा ट्रेडर्स के नाम फर्म है। परिवार में बेटा सुब्रत, बहू शालू और छह साल का पोता श्रीजय हैं। पत्नी पुनीता गाजियाबाद में मैरिज काउंसलर हैं। सुब्रत ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात करीब 9:36 बजे वह फ्लैट के मेनगेट को लॉक कर पत्नी शालू व बेटे के साथ तिलकनगर स्थित दोस्त की पार्टी में गए थे।
विज्ञापन

14 of 14
हत्या के बाद फ्लैट में जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रविवार सुबह 4:13 बजे घर लौटे। पत्नी किचन में पानी लेने गई तो पिता के कमरे से रिस कर बाहर आ रहा खून दिखा। दरवाजा खोला तो उनका शव जमीन पर पड़ा था। बेटे-बहू ने करीब 37 मिनट बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें