चित्रकूट में पिछले साल मारे गए कुख्यात डकैत बबुली कोल के सहयोगी व गैंग के अस्थायी सदस्य जीजा प्रहलाद कोल (45) की मंगलवार रात जेल में तबीयत खराब होने के बाद जिला अस्पताल में मौत हो गई। जेलर ने हार्टअटैक से मौत का अंदेशा जताया है।
पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद मौत की सही वजह पता चल सकेगी। डाकू बबुली कोल का जीजा प्रहलाद कोल (45) पुत्र स्व. मुन्नीलाल निही चरैया बरहा पुरवा थाना मारकुंडी का रहने वाला था। वह जिला जेल रगौली में बंद था। मंगलवार की रात अचानक तबियत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।