फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: हॉटस्पॉट इलाके में कोरोना संदिग्धों को लेने गई स्वास्थ्य टीम व पुलिसकर्मियों पर पथराव, हंगामा

Wed, 29 Apr 2020 07:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हॉटस्पॉट इलाके में स्वास्थ्य टीम व पुलिसकर्मियों पर पथराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कानपुर में हॉटस्पॉट बजरिया थाना क्षेत्र के जुगियाना में बुधवार को एक परिवार को क्वारंटीन करवाने के लिए पहुंची मेडिकल टीम को भीड़ ने खदेड़ दिया। पुलिस पर भी हमला कर पथराव किया गया। पीएसी पहुंची तो पुलिस-पीएसी से भीड़ का जवाबी पथराव भी हुआ। पुलिसकर्मियों ने उपद्रवियों पर लाठीचार्ज कर भगाया, दरोगाओं को पिस्टल ताननी पड़ी, तब उपद्रवी भाग निकले।

विज्ञापन




घटना के बाद इलाके में तनाव है। पीएसी तैनात कर दी गई है। एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि कल्याणपुर के मसवानपुर में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित हुआ था। जानकारी जुटाने पर पता चला कि बजरिया के जुगियाना निवासी मरीज के परिवार के नौ लोग उसके संपर्क में रहे हैं।

विज्ञापन

पुलिस को ताननी पड़ी पिस्टल - फोटो : amar ujala
बुधवार को दोपहर साढ़े तीन बजे मेडिकल टीम पुलिस के साथ उन सभी को क्वारंटीन करने के लिए लेने पहुंची। टीम जैसे ही सभी को लेकर निकल ही रही थी कि भीड़ ने हंगामा कर विरोध करना शुरू कर दिया। मेडिकल टीम को खदेड़ दिया। मेडिकल टीम के जाते ही सैकड़ों लोगों ने पुलिस पर हमला कर, पथराव कर दिया।

पुलिसकर्मियों ने भागकर जान बचाई। लॉकडाउन के चलते पुलिसकर्मी गलियों में गश्त करते रहते हैं। बजरिया क्षेत्र में पुलिसकर्मी पहले से ही मौजूद थे। उनकी गाड़ियां भी खड़ी थीं। बवाल हुआ तो पुलिसकर्मी वहां से भागे। इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ कर आगजनी का प्रयास किया।

करीब बीस मिनट बाद भारी पुलिस और पीएसी बल पहुंचा तब आमने-सामने दोनों तरफ से पथराव हुआ। आखिर में पुलिस ने लाठीचार्ज किया और पिस्टल तानकर भीड़ को दौड़ाया तब भीड़ छंटी। डीआईजी अनंत देव, एसपी पश्चिम समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। उपद्रवियों की धरपकड़ पुलिस कर रही है।

वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ जब पूरा देश पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूती से लड़ाई लड़ रहा है और लाखों की संख्या में कोरोना वॉरियर्स जनता की सुरक्षा और सेवा में लगे हुए हैं ऐसे में कोरोना वॉरियर्स पर हमला सीधे सीधे व्यवस्था को चुनौती देने जैसी स्थिती है और इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है। 
योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें