चित्रकूट में विश्व हिंदू परिषद कानपुर प्रांत के धर्माचार्य संपर्क विभाग द्वारा चिंतन बैठक का आयोजन हुआ। इस दौरान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के महामंत्री चंपत राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
चित्रकूट स्थित मठ मंदिरों के प्रमुख साधू संतो सहित विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी भी बैठक में मौजूद हैं। काशी विश्वनाथ से आए जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि अगर होली मनाना है और राम मंदिर का निर्माण चलने देना है तो राज्य और केंद्र सरकार की जोड़ी बनाए रखनी होगह।
उन्होंने उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ और केंद्र में नरेंद्र मोदी को राम-लक्ष्मण की उपाधि देते हुए कहा कि मुझे याद है कि 2015 में शुक्रवार को होली का त्यौहार पड़ा था। सपा सरकार ने ऐलान किया था कि 11:00 बजे तक ही होली खेली जाएगी फिर मुसलमानों का त्योहार जुम्मा की नमाज है।
विज्ञापन
सभी को होली खेलना बंद करना होगा। इस बार फिर मार्च के महीने में होली है। आप सब मोदी-योगी की जोड़ी बनाए रखें। मंच पर चंपत राय, मदन दास, दिव्य जीवन दास आदि संत मौजूद रहे।