चित्रकूट मझगवां बाईपास रोड पर वाहन की चपेट में आने से चार हिरणों की मौत हो गई। सूचना पर मझगवां थाना पुलिस सहित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मामले में वन्यजीव अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। चित्रकूट-सतना रोड स्थित मझगवां के जंगलों में चीता, भालू, हिरण सहित अन्य जंगली जानवर रहते हैं। हिरणों की संख्या काफी ज्यादा है, जो अक्सर जंगल से बाहर भी आ जाते हैं।