फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बोलेरो की टक्कर से दो बाइक सवार घायल

Sat, 10 Feb 2024 02:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक और सड़क पर कुत्ते से टकराने पर बाइक सवार ससुर दामाद घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

पहली दुर्घटना मऊ सीएचसी के समीप शुक्रवार सुबह करीब दस बजे हुई। कोतवाली कर्वी के खरौंध गांव निवासी भारत व बरियारी गांव निवासी रामदुलारे बाइक से कर्वी की ओर आ रहे थे। तभी सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार दोनो घायल हो गए। जिन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं दूसरा हादसा मुख्यालय के कलक्ट्रेट के आगे हुआ। बताया कि फतेहपुर जिले के धाता के छेदीलाल (65) अपने दामाद पुरुषोत्तम सोनी (35) निवासी अढ़ौली बाइक से चित्रकूट अमावस्या मेला जा रहे थे। अचानक सामने कुत्ता आने से बाइक उससे टकरा गई। इससे दोनों गिरकर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बाइक चालक ने हेलमेट पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें