फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: ट्रेजरी के चार कर्मचारियों सहित 97 लोगों पर एफआईआर, 43 करोड़ 13 लाख की गड़बड़ी की रिपोर्ट दर्ज

Fri, 17 Oct 2025 01:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: चित्रकूट कोषागार विभाग में सेवानिवृत्त शिक्षकों के पेंशन खातों के जरिए करोड़ रुपये का घोटाला उजागर हुआ है। इस मामले में विभागीय चार कर्मचारियों और 93 अन्य लोगों समेत कुल 97 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है और 95 खातों को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
चित्रकूट ट्रेजरी घोटाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले के कोषागार विभाग में सेवानिवृत्त शिक्षकों के पेंशन खातों के माध्यम से करीब करोड़ों रुपये का बड़ा घोटाला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने विभागीय चार कर्मचारियों सहित कुल 97 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह घोटाला सेवानिवृत्त शिक्षकों के पेंशन खातों में पेंशन राशि के अतिरिक्त बड़ी धनराशि भेजने से जुड़ा है।

विज्ञापन

विभाग की रूटीन ऑडिट में यह मामला पकड़ में आया। जांच में पता चला कि वर्ष 2023 से अब तक 95 सेवानिवृत्त शिक्षकों के बैंक खातों में अतिरिक्त धनराशि भेजी गई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, कोषागार विभाग के कुछ कर्मचारियों ने दलालों के नेटवर्क के साथ मिलकर सेवानिवृत्त शिक्षकों के खातों का दुरुपयोग किया।

सभी खातों को सीज कर दिया गया
बिचौलियों ने अपने परिचितों और रिश्तेदारों को भरोसे में लेकर उनके खाता नंबरों का इस्तेमाल घोटाले की रकम के लेनदेन के लिए किया। इन खातों में लगातार पांच लाख से लेकर 50 लाख रुपये तक की रकम ट्रेजरी से भेजी जाती रही। मामला सामने आने के बाद वरिष्ठ कोषाधिकारी के आदेश पर सभी खातों को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

अभी और भी लोगों के नाम सामने आने की संभावना
सात सितंबर को वरिष्ठ कोषाधिकारी ने एलडीएम व बैंक शाखा प्रबंधकों को ऐसे 95 खातों को सीज करने के निर्देश दिए थे। विभागीय जांच जारी है, और आशंका जताई जा रही है कि घोटाले की धनराशि और अधिक हो सकती है। ऑडिट में अभी और भी लोगों के नाम सामने आने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें