इन्होंने कोई गलती नहीं की है... अपराधी दूसरे लोग हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। मैंने आज यहां आकर इनसे बातचीत की, इनका दर्द और दुख सुना और कांग्रेस पार्टी और मेरा प्रयास है कि हम जो मदद कर सकते हैं हम करेंगे।
लोकसभा नेता राहुल गांधी ने कहा कि आज सुबह सरकार ने परिवार को मुझसे न मिलने की धमकी दी, यह महत्वपूर्ण नहीं है कि पीड़ित परिवार मुझसे मिलता है या नहीं, लेकिन महत्वपूर्ण यह है कि ये लोग अपराधी नहीं हैं। उन्होंने कोई गलती नहीं की है।
हरिओम के परिजनों संग राहुल गांधी
- फोटो : amar ujala
राजनीति करने न आएं
मेरे भाई के हत्यारों को जेल भेजा गया है और बहन को नौकरी भी दी गई है। हम चाहते हैं कि कांग्रेस और अन्य राजनैतिक पार्टियों के नेता राजनीति करने न आएं। माना जा रहा है कि परिवार अब राजनीतिक हस्तक्षेप से दूर रहना चाहता है, क्योंकि मामले में प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है।
कांग्रेस प्रदेश महासचिव विवेकानंद पाठक
- फोटो : amar ujala
">http://
जिला प्रशासन ने परिवार पर दबाव बनाया
कांग्रेस प्रदेश महासचिव विवेकानंद पाठक ने कहा कि जो बयान आया है। उससे साफ पता चल रहा है कि प्रदेश सरकार की शह पर जिला प्रशासन ने परिवार पर दबाव बनाया है। परिजन डरे और सहमे हुए हैं। ऐसा नहीं होता है कि कोई किसी के दुख में शामिल होने आए और वो मना कर दे। यह भारतीय जनता पार्टी और उप्र सरकार की ओछी राजनीति है। राहुल गांधी जरूर आएंगे और परिजनों से मिलेंगे।
मृतक की बहन को मिली नौकरी
हरिओम वाल्मीकि हत्याकांड के बाद गर्मायी सियासत के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन ने त्वरित पहल की है। मृतक हरिओम वाल्मीकि की बहन कुसुम देवी को अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियाव सिंह चिकित्सा महाविद्यालय में आउटसोर्स के तहत स्टाफ नर्स के रूप में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है।
हरिओम के घर के बाहर लगी भीड़
- फोटो : amar ujala
">http://
राहुल गांधी के जाते ही हरिओम के घर बढ़ा पहरा
ऊंचाहार हत्याकांड के मृतक हरिओम वाल्मीकि के परिजनों से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मुलाकात करने के बाद भी परिवार पर से प्रशासनिक निगरानी हटी नहीं है। राहुल गांधी के जाने के बाद भी मृतक के घर के बाहर और गांव में कड़ा पहरा बना हुआ है।