फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: बिजली गिरने से किसान व एक महिला की मौत, एक महिला झुलसी, छह बकरियों की मौत

Sat, 28 Sep 2024 05:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: बिजली गिरने से किसान व महिला की मौत हो गई। वहीं एक महिला झुलस गई, जिसे परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में बिजली गिरने से एक किसान व एक महिला की मौत हो गई जबकि एक महिला झुलस गई। जिसको इलाज के लिए परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। छह बकरियों की भी मौत हो गई है। सरधुआ थाना क्षेत्र के बरद्वारा निवासी राजू ने बताया कि उसके बाबा गज्जू प्रजापति (65) शुक्रवार की देर शाम को गांव के पास अपनी बकरियां चरा रहे थे। इसी बीच बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गये थे।
विज्ञापन


जिनको परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार को उनकी मौत हो गई। छह बकरियों की भी मौत हो गई। घटना से मृतक की पत्नी ननकी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक दो भाइयों में दूसरे नंबर का है। तीन पुत्र व दो पुत्री हैं। शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इसी प्रकार बिजली गिरने की एक अन्य घटना बरगढ़ थाना अंतर्गत करौंदी र्खुद गांव में हुई।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह खेत में दो महिलाएं काम कर रही थीं। इसी बीच बारिश होने लगी और बिजली गिरने से करौंदी खुर्द गांव निवासी महिला रज्जू (58) की मौत हो गई। जबकि मुन्नी देवी झुलस गई। महिला को परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी राकेश मौर्य ने बताया कि घटना की जानकारी पर पुलिस टीम गांव भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें