फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: शिक्षक का अर्धनग्न शव मिला, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 12 Jul 2022 01:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
चित्रकूट जिले में कर्वी कोतवाली क्षेत्र के कालूपुर पाहीं गांव के बाहर मंगलवार सुबह प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक का अर्धनग्न शव मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फतेहपुर जिले के धाता क्षेत्र निवासी आशीष सिंह कालूपुर पाही में किराए का कमरा लेकर करीब दो साल से रह रहे थे।
विज्ञापन


वह करीब 20 किमी दूर हनुआन गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थे। ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह घर से थोड़ी दूर उनका अर्धनग्न हालत में शव पड़ा देखा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजोल नागर ने बताया कि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घर से दूर अर्धनग्न शव मिलने से अवैध संबंधों पर शक भी जताया जा रहा है। मोहल्ले के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें