फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दंगल में चिम-चिम, लाड़ी, ब्यूटी, टाइगर दिखाएंगे दांव पेच

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शहरवासियों को अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर दंगल में लोहा मनवा चुके पहलवानों के दांव पेच देखने को मिलेंगे। सावन के दूसरे सोमवार पर जागेश्वर मंदिर परिसर में 309वें विराट दंगल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें चिम-चिम बोडोगरा, बाबा लाड़ी, बॉबी, ब्यूटी, टाइगर, नकाबपोश, बग्गा जैसे पहलवान शामिल होंगे। नेपाल के चिम-चिम का सामना हिमाचल प्रदेश के लाड़ी से होगा। महिला पहलवान बॉबी और ब्यूटी भिड़ेंगी।
विज्ञापन

आयोजक जितेंद्र पांडे ने बताया कि विराट दंगल के लिए तैयारियां तेज हैं। अखाड़े को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, जिससे आयोजन यादगार बन सके। इस बार दंगल में नेपाल, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान, दिल्ली, महाराष्ट्र, जम्मू और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के पहलवान अपनी चुनौती पेश करेंगे।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय पहलवान:
चिम-चिम बोडोगरा (नेपाल), लकी थापा (नेपाल)

राष्ट्रीय प्रतिभाएं:
बाबा लाड़ी (हिमाचल प्रदेश), बिल्ला (हरियाणा), विक्की (पंजाब), राहुल पड़िया (हरिद्वार)
बग्गा (पंजाब), सोनू (अम्बाला), समशेर (राजस्थान), मोंटी (दिल्ली), टाइगर (महाराष्ट्र), नकाबपोश (जम्मू)

महिला पहलवान:
बॉबी (गाजीपुर), ब्यूटी (गाजियाबाद)

अन्य प्रमुख पहलवान:
मौसम अली (मलेरकोटला), संजू पहलवान शास्त्रीनगर (कानपुर), सुरेंद्र (उन्नाव), मनीष (उन्नाव), बालचंद्र (कानपुर)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें