फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: छात्र हासिल कर सकेंगे इंडस्ट्री का व्यावहारिक कौशल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट ने एमबीए इन फाइनेंशियल सर्विसेज प्रोग्राम की शुरुआत की है। यह इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुरूप डिजाइन किया गया है, जिससे छात्र न केवल सैद्धांतिक ज्ञान बल्कि व्यावहारिक कौशल भी हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन

कोर्स फाइनेंशियल एजुकेशन संस्था फिनिक्स के सहयोग से संचालित हो रहा है, जिसका उद्देश्य अकादमिक शिक्षा और इंडस्ट्री की वास्तविक जरूरतों के बीच की दूरी को कम करना है। निदेशक प्रो. सुधांशु पांड्या ने कहा कि यह प्रोग्राम बैंकिंग, इंश्योरेंस, वेल्थ मैनेजमेंट, फिनटेक और फाइनेंशियल एनालिटिक्स जैसे क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए छात्रों को तैयार करता है। वर्तमान सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में है और अब केवल कुछ सीटें ही शेष हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें