फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RTE से नहीं मिला एडमिशन: फॉर्म फीस के नाम पर मांगे छह सौ रुपए, हलफनामा देने पर आज होगा बच्चों का दाखिला

Wed, 14 Sep 2022 09:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

एनएलके लिटिल स्टेप स्कूल दो बच्चों अमाया और रिदम का आरटीई से दाखिला नहीं ले रहा था। यही नहीं, स्कूल ने फॉर्म फीस के नाम पर छह सौ रुपए मांगे थे। मामले के तूल पकड़ने के बाद बीएसए और खंड शिक्षा अधिकारी स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) से दाखिला दिलाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्कूल की चौखट तक पहुंचना पड़ रहा है। बुधवार को अशोक नगर निवासी बबिता साहू के जुड़वा बच्चों अमाया और रिदम का दाखिला आरटीई से कराने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) सुरजीत कुमार सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) प्रेम नगर दीपक अवस्थी एनएलके लिटिल स्टेप स्कूल पहुंचे।

विज्ञापन

स्कूल प्रशासन ने जुड़वा बच्चों की मां होने का बबिता से हलफनामा मांगा है। गुरुवार को हलफनामा देने के बाद दोनों बच्चों का आरटीई के तहत केजी कक्षा में दाखिला हो जाएगा। पीड़ित मां ने बताया कि स्कूल वाले बीते चार महीने से उनको दौड़ा रहे थे। कभी कभी तो अभद्रता भी करते थे। जांच के नाम मेरे घर और पति मनीष की सिलाई की दुकान भी पहुंच गए।

विज्ञापन

अब जब अधिकारी लोग स्कूल पहुंचे, तब यह लोग दाखिला लेने के लिए राजी हुए हैं। फॉर्म के छह सौ रुपए मांगे हैं। बीएसए सुरजीत कुमार सिंह ने बताया कि दोनों बच्चों का गुरुवार को दाखिला हो जाएगा। फॉर्म फीस के नाम पर कोई भी शुल्क नहीं देना है। स्कूल प्रबंधन से बात करुंगा। दाखिला निशुल्क ही होगा। बता दें कि डीएम विशाख जी ने इस बारे में बताया कि आरटीई के तहत प्रवेश न लेने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्ती की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें