फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदेश की उड़ीं धज्ज्यिां, रावण दहन में उमड़ी भीड़, बच्चे और बुजुर्ग भी हुए शामिल पुलिस को नहीं दिखे

Mon, 26 Oct 2020 10:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोनाकाल में उमड़ी भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर में दशहरा पर रावण दहन कार्यक्रम में दो से अधिक की भीड़ न जुटने देने के आदेशों की पुलिसकर्मियों के सामने धज्जियां उड़ाई गईं। खासकर परेड में अच्छी खासी भीड़ थी लेकिन पुलिस को शहर में कहीं भी आदेशों की धज्जियां उड़ाते लोग नहीं दिखाई दिए। 
विज्ञापन


दरअसल दशहरा के मद्देनजर पुलिस ने सख्त निर्देश दिए थे कि किसी भी रावण दहन कार्यक्रम में दो से अधिक की भीड़ नहीं जुटेगी। साथ ही दस साल से कम के बच्चे व 65 साल से अधिक के बुजुर्ग रावण दहन कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। अगर ऐसा होता तो आयोजकों पर केस दर्ज होगा।

हैरानी की बात ये है कि शहर में लगभग हर कार्यक्रम में इससे अधिक ही भीड़ रही। पुलिस केवल यातायात व्यवस्था में लगी रही। एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि शहरवासियों ने जागरुकता का परिचय दिया, आदेशों का पालन किया इसलिए कहीं कोई कार्रवाई नहीं की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें