फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी एक्सचेंज का मामला: फर्जी एक्सचेंज का नेपाल से कनेक्शन, संदिग्ध नंबर मिले, वहां भी गिरोह सक्रिय

Mon, 26 Oct 2020 10:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में सस्ती दरों पर विदेश कॉल कराने वाले फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज के पकड़े जाने के मामले में पुलिस और खुफिया विभाग की जांच जारी है। इसमें नेपाल कनेक्शन भी सामने आया है। आशंका है कि गिरोह वहां पर भी सक्रिय है। ये सब एक दूसरे के संपर्क में थे।
विज्ञापन


मोबाइल कॉल डिटेल से इसकी पुष्टि हुई है। वहीं पुलिस को शुरुआती जांच में दुबई, पाकिस्तान, यूएई, अमेरिका आदि देशों में फोन कॉल होने की पुष्टि हुई है। खुफिया विभाग के इनपुट पर शहर पुलिस ने सर्विलांस की मदद से फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज पकड़ा था।

मोहम्मद शहनवाज और जावेद की गिरफ्तारी हुई थी। सूत्रों के मुताबिक इनके मोबाइल से कई नंबर नेपाल के मिले। इससे आशंका बढ़ गई है कि सुरक्षा संबंधी जानकारियां दुश्मन देशों तक पहुंचाई जा रही थीं। रेल बाजार इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी ने बताया कि आरोपियों के पास से बरामद 151 सिमों की डिटेल आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें