फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में नवजात को छोड़ गई निर्मोही मां

विज्ञापन
नवजात बच्ची के साथ विमल पाल व पत्नी श्यामादेवी। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
डेरापुर। एक नवजात बच्ची को मां मौजपुर गांव में खेत पर निर्वस्त्र छोड़ गई। सोमवार सुबह खेत पर गई युवती बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पहुंची और नवजात को घर ले आई। उसके कानपुर निवासी नि:संतान भाई-भाभी गांव पहुंचे और नवजात को पालने की इच्छा जताई। पुलिस ने नवजात का सीएचसी में मेडिकल कराया और नियमानुसार ही बच्चे को गोद लेने को कहा। पुलिस ने नवजात को चाइल्ड लाइन कानपुर भेजा है।
विज्ञापन

मौजपुर निवासी राम प्रसाद पाल की बेटी पप्पी सोमवार सुबह खेत पर गई थी। वहां राम किशन के मक्का के खेत में बच्चे के रोने की आवाज सुनी। वह खेत में गई तो नवजात बच्ची रोते मिली। उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। पप्पी बच्ची को लेकर घर पहुंची। जानकारी पाकर मोहल्ले के लोग जुट गए। नवजात को इस तरह खेत में छोड़ने पर लोग तरह तरह की चर्चाएं करते रहे। जानकारी पाकर कानपुर में रहे रहे पप्पी के भाई विमल पाल व भाभी श्यामा देवी गांव पहुंचे।
उन्होंने बच्ची को पालने की इच्छा जताई। किसी ने पुलिस को जानकारी दे दी। पुलिस ने दंपति को बुलवाकर बच्ची का सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद प्रोबेशन विभाग को जानकारी दी। थाना प्रभारी शशिभूषण मिश्र ने बताया कि बच्ची को नियमानुसार गोद लेने की कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें