फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात: खराब मौसम की भेंट चढ़ा मुख्यमंत्री का दौरा, सीएम ने किया वर्चुअल संबोधन, दोबारा आने का किया वादा

Fri, 31 Dec 2021 04:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री कानपुर देहात नहीं आ सके। वर्चुअल संबोधन कर उन्होंने दोबारा आने का वादा किया।
विज्ञापन
सीएम ने किया वर्चुअल संबोधन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा खराब मौसम की भेंट चढ़ गया। हालांकि मुख्यमंत्री योगी ने वर्चुअल संबोधन किया और वापस कानपुर देहात आने का वादा किया। बताते चलें कि आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 639 करोड़ रुपये की 87 विकास परियोजनाओं का कलक्ट्रेट मैदान में लोकार्पण व शिलान्यास करना था।
विज्ञापन


मैदान में भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। मुख्यमंत्री के स्वागत में भारी संख्या में भाजपाई भी पहुंचे। खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री का दौरा निरस्त कर दिया गया। इसके बाद सीएम ने वर्चुअल संबोधन किया। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा, राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, इटावा सांसद राम शंकर कठेरिया मौजूद रहे। इन्हीं लोगों ने 639 करोड़ रुपये की 87 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें