मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फर्रुखाबाद में हुई जनसभा में विपक्षियों पर निशाना साधा। कहा कि देश में सबसे अधिक समय तक शासन कांग्रेस ने किया। इन्हीं की सरकार में भाजपा, आरएसएस व हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जाते थे।
विज्ञापन
मालेगांव की घटना इसका उदाहरण है। कांग्रेस की यह शरारत देश के खिलाफ अपराध है। उसे देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। दरअसल, 2008 में मालेगांव में हुए ब्लास्ट के एक गवाह ने सुनवाई के दौरान महाराष्ट्र एटीएस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उस पर सीएम योगी आदित्यनाथ का नाम लेने के लिए दबाव बनाया गया था।
उस समय देश में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार थी। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को प्रेरित और पोषित करने वाली ये कांग्रेस देश के साथ कैसे खिलवाड़ कर रही थी, यह किसी से छिपा नहीं है। सत्ता में रहने पर आतंकियों को प्रेरित किया।
विज्ञापन
अब सत्ता से बाहर हैं तो जनता के हित के हर कार्यों का कांग्रेस विरोध कर रही है। जन विश्वास यात्रा के बाद शहर के क्रिश्चियन कॉलेज में आयोजित जनसभा में अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए मुख्यमंत्री योगी ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधा।
Trending Videos
कहा कि मोदी सरकार ने पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर मारा, पर कांग्रेस डरती थी कि पाकिस्तान पर हमले से कहीं वोट बैंक नाराज न हो जाए। हमारी पार्टी के लोग कोरोना के समय आपके बीच थे। डबल इंजन की सरकार आपको डबल राशन भी मुफ्त दे रही है, पर कोरोना के समय बुआ, बबुआ, भाई और बहन कहां थे, आप उनसे जरूर पूछना।
ये सभी गायब थे या घरों में क्वारंटीन हो गए थे। बबुआ की सरकार में नौकरी देने के लिए चाचा, मामा और भाई लिस्ट बनाते थे। भ्रष्टाचार चरम पर था। विकास का पैसा बबुआ की सरकार में हड़प लिया गया, जो अब दीवारों से निकल रहा है।
यह भी कहा कि पिछली सरकारों में माफिया को मुख्यमंत्री आवास पर सम्मानित किया जाता था। अब हमारी सरकार में माफिया की संपत्तियों को जब्त कर बुलडोजर चलाया जा रहा है। काशी के विकास की बात करते हुए कहा कि बबुआ की सरकार में कब्रिस्तान का निर्माण होता था।
पिछली सरकारों में रोज दंगे होते थे। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और अन्य त्योहारों के मनाने पर रोक लगती थी, पर अब ऐसा नहीं है। साढ़े चार साल में हमारी सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ। मुख्यमंत्री ने 196.21 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। मंच पर उनके साथ ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, इटावा सांसद रामशंकर कठेरिया, जनविश्वास यात्रा प्रभारी बाबूराम निषाद, सांसद मुकेश राजपूत भी मौजूद रहे।
डबल इंजन की सरकार में डबल राशन: योगी
फर्रुखाबाद के क्रिश्चियन कॉलेज में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि हमारी पार्टी के लोग कोरोना के समय आपके बीच थे। डबल इंजन की सरकार आपको डबल राशन भी मुफ्त दे रही है, पर कोरोना के समय बुआ, बबुआ, भाई और बहन कहां थे, आप उनसे जरूर पूछना। ये सभी गायब थे या घरों में क्वारंटीन हो गए थे।
उन्होंने पिछली सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि बबुआ की सरकार में नौकरी देने के लिए चाचा, मामा और भाई लिस्ट बनाते थे। भ्रष्टाचार चरम पर था। विकास का पैसा बबुआ की सरकार में हड़प लिया गया, जो अब दीवारों से निकल रहा है। योगी ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि मोदी सरकार ने पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर मारा, पर कांग्रेस डरती थी कि पाकिस्तान पर हमले से कहीं वोट बैंक नाराज न हो जाए।
पहले सम्मानित होते थे माफिया, अब चल रहा बुलडोजर