फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसजेएम विश्वविद्यालय: बीए प्रथम वर्ष के परिणाम में चूक, कई छात्र फेल, 100 की जगह 130 लिखा पूर्णांक

Sat, 20 Mar 2021 12:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीएसजेएम विश्वविद्यालय
विज्ञापन
छत्रपति शाहू जी महाराज विवि ने अब बीए प्रथम वर्ष का परिणाम गलत घोषित कर दिया है। कहीं 100 के बजाय छात्रों को 130 पूर्णांक में अंक दिए हैं, तो किसी को प्रैक्टिकल के अंक ही नहीं दिए हैं। इस वजह से कई छात्र-छात्राएं फेल हो गए हैं।
विज्ञापन


कानपुर के कॉलेजों के अलावा लखीमपुर के बीएकेपी डिग्री कॉलेज ने विवि के कुलसचिव से शिकायत की है। बीकेपी डिग्री कॉलेज की कशिश गुप्ता ने बताया कि इंडियन म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट का पेपर 100 अंक का हुआ, लेकिन मार्कशीट में पूर्णांक 130 का दिया है, नंबर भी इसी पूर्णांक के आधार पर दिए गए हैं।

शिवानी शुक्ला ने बताया कि ड्राइंग और पेंटिंग की परीक्षा हुई नहीं लेकिन मार्कशीट में शून्य अंक देकर उनको फेल कर दिया गया है। डीएवी के छात्र अरुण सिंह ने कहा कि हिंदी साहित्य में दो पेपर में नंबर दिए हैं, बाकी एक पेपर के नंबर नहीं चढ़े हैं। बीकेपी डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुरचना त्रिवेदी ने कहा कि इसकी शिकायत विवि के परीक्षा नियंत्रक से की है। सभी छात्रों की मार्कशीट में कुछ न कुछ गड़बड़ियां हैं।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें