कांग्रेस ने कहा था- सेवा नियमावली का उल्लंघन
उसे लेकर कांग्रेस पार्टी ने ट्विटर पर उनके खिलाफ टिप्पणी की थी। इंस्पेक्टर के कटाक्ष को सेवा नियमावली का उल्लंघन बताते हुए कार्रवाई की मांग भी की थी। हालांकि इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं, लेकिन देखना होगा कि अब इस पर क्या होता है।
बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहे और पांच लाख के इनामी असद अहमद का एनकाउंटर हो गया है। यूपी पूलिस और एसटीएफ ने 13 अप्रैल को असद और साथी शूटर गुलाम को झांसी में ढेर कर दिया। इस कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश पुलिस के इंस्पेक्टर का वीडियो से वायरल हो रहा है।
इंस्पेक्टर बोले- जितना हर आदमी स्वतंत्र उतना ही हम भी
इंस्पेक्टर ने बताया कि हम इंस्पेक्टर हैं और अपनी ड्यूटी पूरी इमानदारी से करते हैं। उसके बाद जितना आम आदमी स्वतंत्र है, उतना हम भी स्वतंत्र हैं। कविता हमारा शौक है, ड्यूटी के बाद वह भी करते हैं। हम संविधान के खिलाफ बात नहीं बोलते, अश्लील या डबल मीनिंग नहीं बोलते, सामाजिक सौहार्द बिगड़े ऐसी भी कभी कोई बात नहीं बोलते।
सरकार के खिलाफ नहीं बोलते हैं हम
उन्होंने बताया कि हम सरकार के खिलाफ नहीं बोलते, क्योंकि हम सरकार के नौकर हैं। किसी दल का नाम नहीं लेते, क्योंकि मेरी किसी दल में आस्था नहीं है। फेसबुक अकाउंड और फेसबुक पेज पर भी वीडियो शेयर किया है। फेसबुक पेज पर 2.65 लाख लोग जुड़े हैं। फेसबुक पर 85 हजार लोगों ने लाइक और कमेंट किया है। यूट्यूब पर भी 1.75 लाख व्यूवर जुड़े हैं।